प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने मैहर में जिला कायसमिति की बैठक को किया संबोधित

विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं : हितानंद मैहर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव भारत के नवनिर्माण के लिए जीतना महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, जो वादे करती है, उसे पूरा करती

Mar 19, 2024 - 15:18
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-19-at-8.02.32-PM.jpeg

मैहर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव भारत के नवनिर्माण के लिए जीतना महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, जो वादे करती है, उसे पूरा करती है। लेकिन विपक्षी दलों के नेता हमेशा से हमारी पार्टी के खिलाफ जनता में भ्रम फैलाने का कार्य करते आए हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और लगन के साथ नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैदान में जुट जाए। कार्यकर्ता हर बूथ पर पार्टी में 370 नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का कार्य करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने मैहर में जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने और विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि पहले नारा था की सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर भव्य बनाएंगे और विरोधियां ने नारा दिया की मंदिर तो बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने और भारत का हर क्षेत्र में विकास करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने तारीख भी बताई और मंदिर का निर्माण कराकर भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई। राम मंदिर को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने जनता के बीच बहुत भ्रम फैलाया था। यह विरोधी दल अभी भी जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। हमें विपक्षी दलों के हर षड्यंत्र और साजिश का पूरे तथ्यों के साथ जवाब देना है। प्रदेश संगठन महामंत्री जी ने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई दी और बैठक कर लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र भी बताया।

पद्मश्री पहले चहेतों को मिलता था, अब प्रतिभा को मिलता है

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले चहेतों को पद्मश्री मिलता रहा है। नरेन्द्र मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, उसके बाद से देश के कोने-कोने में छिपी हुई प्रतिभा को देश के सामने लाया जा रहा है और प्रतिभाओं को ही पद्म श्री पुरस्कार दिया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्त्ता अपनी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संकल्पित होता है। प्रदेश संगठन महामंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ में पार्टी का दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का आह्वान किया है।

माता शारदा के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

बैठक से पहले प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी मैहर स्थित मां शारदा के दरबार में पहुंचे और दर्शन-पूजन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। भाजपा जिला कार्यालय मैहर में आयोजित बैठक में सतना लोकसभा प्रभारी शशांक श्रीवास्तव भी मंचासीन रहे।

इस अवसर पर डाक्टर रविशंकर दिवेदी, विश्वनाथ चौरसिया, अमित राय, सूर्य प्रकाश चौरसिया, संतोष सोनी, नितिन ताम्रकार, कुलदीप तिवारी, देवेंद्र पांडे, जितेंद्र पटेल, जितेंद्र पाण्डेय, चन्दा सिंह, सविता शर्मा, मोनिका दाहिया, रीता आहुजा, आरती अग्रवाल, पूनम कुशवाहा, रवींद्र सिंह, आशीष खरे, अखिल गोयल, संजय पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, पार्षद, सरपंच, काफी मात्रा मे लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User