प्रसूता की मौत के पश्चात परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप, मुकदमा पंजीकृत

बछरावां रायबरेलीथाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत एक निजी अस्पताल में हुई प्रसूता की मौत के पश्चात परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल तहरीर के आधार पर उक्त निजी अस्पताल के ऊपर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका के

Aug 20, 2025 - 09:06
Updated: 11 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-08-20-at-12.33.57.jpeg

बछरावां रायबरेली
थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत एक निजी अस्पताल में हुई प्रसूता की मौत के पश्चात परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल तहरीर के आधार पर उक्त निजी अस्पताल के ऊपर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका के जेठ अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय अखिलेश कुमार निवासी ग्राम अलौलापुर मजरे तौली पोस्ट रामगाँव थाना शिवगढ़ ने बछरावां थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके छोटे भाई आशीष कुमार की पत्नी ममता उर्फ जया उम्र लगभग 23 वर्ष जो की 9 माह की गर्भवती थी।

उसे उन्होंने 15 अगस्त 2025 को बछरावां कस्बे में स्थित आर के चौधरी हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहाँ ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ती देख उसे लखनऊ स्थित क्वीन मेरी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां 16 अगस्त 2025 को 10:00 बजे के आसपास उसकी मृत्यु हो गई। साथ ही साथ उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी बताया है, कि आर के चौधरी हॉस्पिटल के डॉक्टर में स्टाफ की लापरवाही के कारण उनके भाई की पत्नी की मृत्यु हुई। अतः उनके ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतका प्रसूता के जेठ की तहरीर के आधार पर उक्त अस्पताल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User