फंदे से छप्पर में लटकता मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से छप्पर में लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची भदोखर थाने की पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को भदोखर थाना अध्यक्ष दयानंद तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही कनौली

Sep 11, 2024 - 14:30
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-6.jpg

रायबरेली में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से छप्पर में लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची भदोखर थाने की पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को भदोखर थाना अध्यक्ष दयानंद तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही कनौली मजरे पूरे परिहार गांव में एक महिला का शव फंदे से छप्पर में लटकते हुये मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतिका राजवती उम्र 30 वर्ष पत्नी अभिषेक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि घर के सब लोग बाहर गए थे, आवाज लगाने पर महिला जब नहीं निकली तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो फंदे से छप्पर में शव लटक रहा था, थाना अध्यक्ष ने कहा घटना स्थल पर पहुंचकर की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्यवाही की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User