फतेहाबाद के अंबेडकर चौक पर नाले से सफाई के दौरान हटाया गया अतिक्रमण, मचा हंगामा

फतेहाबाद के अंबेडकर चौक पर पुराने सरकारी अस्पताल की दीवार के सटे नाले से सफाई अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान हंगामा मचा रहा। अभियान को रोक दिया गया तथा मंगलवार को एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत द्वारा फतेहाबाद में नालों की तली झाड़ सफाई कराई जा रही

Feb 03, 2025 - 14:28
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-03-at-7.11.39-PM.jpeg

फतेहाबाद के अंबेडकर चौक पर पुराने सरकारी अस्पताल की दीवार के सटे नाले से सफाई अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान हंगामा मचा रहा। अभियान को रोक दिया गया तथा मंगलवार को एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत द्वारा फतेहाबाद में नालों की तली झाड़ सफाई कराई जा रही है। इसी क्रम में अंबेडकर चौक स्थित पुराने अस्पताल के पास के नाले को साफ किया जाना था। इसके लिए नाले के ऊपर रखे खोखो को सोमवार को हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ खोखा को नहीं हटाया गया। जिसके चलते अन्य खोखा संचालको ने हंगामा कर दिया। इस दौरान अभियान को रोक दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या के मुताबिक मंगलवार को एक बार फिर से सभी अतिक्रमण को हटाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User