फुसरो के जीएम काॅलोनी स्थित राजा बंगला ग्राउंड में मनाया झामुमो उलगुलान का स्थापना दिवस

झामुमो उलगुलान ने रविवार को जीएम कॉलोनी स्थित राजा बंगला के ग्रॉउड में झामुमो उलगुलान का स्थापना दिवस मनाया गया। यहॉ कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रिय महासचिव बेनीलाल महतो व संचालन केंद्रिय सचिव दिगंबर महतो ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रिय अध्यक्ष कृष्णा मार्डी सहित पदाधिकारियों ने दिवंगत बिनोद बिहारी मह

Feb 04, 2024 - 10:13
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-04-at-7.18.11-PM.jpeg

झामुमो उलगुलान ने रविवार को जीएम कॉलोनी स्थित राजा बंगला के ग्रॉउड में झामुमो उलगुलान का स्थापना दिवस मनाया गया। यहॉ कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रिय महासचिव बेनीलाल महतो व संचालन केंद्रिय सचिव दिगंबर महतो ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रिय अध्यक्ष कृष्णा मार्डी सहित पदाधिकारियों ने दिवंगत बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि केंद्रिय अध्यक्ष कृष्णा मार्डी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से किस कारण अलग हुए उसके बारे में लोगो को बताया। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से ही अलग होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) का निर्माण हुआ है। झामुमो से कोई भी मुख्यमंत्री बनता है तो वो जेल जाता है। चाहे वो शिबू सोरेन हो या हेमंत सोरेन हो। झारखंड की धरती को जिसने भी लुटा वह जेल गया है। अभी औरों को भी जेल जाना है। कहा कि सन 2000 में तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने झारखंड राज्य का स्थापना की थी। झारखंड राज्य संपन्न होने के बावजूद आज यहां की मजदूर और किसने की स्थिति दयनीय है। झारखंड के अंदर 33 प्रकार के खनिज उपलब्ध है, आज उसका दुरुपयोग ही रहा है। झारखंड से पूरे देश को बिजली के साथ विभिन्न प्रकार के खनिज देने का काम किया जाता है। इतना कुछ होने के बावजूद यहां की युवा बेरोजगार है, राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।

महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में बेरमो के काफी लोगों ने कुर्बानी दी है। इसमें बहुत लोग आज भी पेंशन से महरूम है। कहा कि हमारी पार्टी बिनोद बाबू के सपनों को पूरा करने के प्रयास में जुटी हुई है। इस वर्ष झामुमो उलगुलान अन्याय के विरुद्ध व सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन करेगी, कहा कि हमारी पार्टी गरीब, गुरबा और माटी की पार्टी है। जो हमेशा गरीब, मजदूर, किसान को हक दिलाने के लिए लड़ती आ रही है। कहा कि सरकार विस्थापन नीति लागू कर विस्थापितों को हक व अधिकार देने का काम करे। सरकार की पॉलिसी निचले स्तर के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए होनी चाहिए। कार्यक्रम समापन के पश्वात सैकडो महिलाओ के बीच साडी वितरण किया गया। इसके पूर्व उलगुलान के सैकडो कार्यकर्ता फुसरो स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप से पदयात्रा कर मेन रोड फुसरो, रानी बाग, पुराना वीडिओ ऑफिस होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मौके पर केंद्रिय सचिव दिगंबर महतो, केंद्रिय संगठन मंत्री कृष्णा थापा, केंद्रिय सचिव नरेश महतो, जगदीश महतो, मनीलाल पाल, जयकुमार टुडू, मधु पासवान, शंभुनाथ महतो, गिरधारी महतो, विश्वनाथ तुरी, रामकृष्ण त्रिपाठी, राजेश कुमार, जितेंद्र ठाकुर, सहोदरी देवी, किरण देवी, आलिया देवी, हेमलाल महतो, मुन्ना उरांव, नेपाल महतो, नंदलाल महतो, छोटेलाल गुप्ता आदि सैकडो लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User