फुसरो : डीएवी ढोरी के प्रिंसिपल से संयुक्त अभिभावक संघ ने अपनी मांगे रखी

डीएवी ढोरी के प्रधानाध्यापक एस कुमार के साथ डीएवी स्कूल के संयुक्त अभिभावक संघ के सदस्यों ने एक आवश्यक बैठक की। इसमें अभिभावक संघ के सदस्यों ने प्रिंसिपल श्री कुमार से कई विषयों पर चर्चा की, साथ ही अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। अपनी मांगों में बताया कि संघ के तरफ से पूर्व में दिए गए मांगपत्र पर विचार

Aug 08, 2024 - 14:41
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-08-at-7.26.13-PM.jpeg

डीएवी ढोरी के प्रधानाध्यापक एस कुमार के साथ डीएवी स्कूल के संयुक्त अभिभावक संघ के सदस्यों ने एक आवश्यक बैठक की। इसमें अभिभावक संघ के सदस्यों ने प्रिंसिपल श्री कुमार से कई विषयों पर चर्चा की, साथ ही अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। अपनी मांगों में बताया कि संघ के तरफ से पूर्व में दिए गए मांगपत्र पर विचार करने की बात कही, साथ ही स्कूल के क्लास में सभी बच्चों को एक जैसा पारदर्शिता के साथ पढ़ाई एवं ध्यान देने की मांग की। स्कूल के क्लास के समय शिक्षक एवं छात्र का वार्तालाप इंग्लिश भाषा में करवाया जाने एवं इंग्लिश स्पोकन क्लास की व्यवस्था प्रत्येक दिन करवाने, प्रतिदिन सभी बच्चों का कॉपी चेक करने आदि की मांग रखी गई। जिस पर प्रिंसिपल श्री कुमार के तरफ से सभी बिंदुओं पर सहयोग करने की बात कही गई। मौके पर संघ के अध्यक्ष सीसीएल कर्मी भीम रवानी, अध्यक्ष नॉन सीसीएल कर्मी दिनेश यादव, उपाध्यक्ष सीसीएल कर्मी पंचदेव साव, सचिव विकास दास, उपसचिव गणेश यादव, मनोज कुमार, पंकज कुमार, डेगन दास, मंगल सिंह आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User