फुसरो : भाई बहनों के पवित्र त्योहार बेरमो मे धुमधाम से मनाया गया

बेरमो क्षेत्र में सोमवार को भाई- बहन के स्नेह एवं प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। माथे पर टीका व अक्षत लगाया और मिठाई खिलायी, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किया। हालांकि शुभ मुहूर्त के बाद भी लोग त्योहार मनाते रह

Aug 19, 2024 - 12:45
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-19-at-5.53.05-PM.jpeg

बेरमो क्षेत्र में सोमवार को भाई- बहन के स्नेह एवं प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। माथे पर टीका व अक्षत लगाया और मिठाई खिलायी, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किया। हालांकि शुभ मुहूर्त के बाद भी लोग त्योहार मनाते रहे। रक्षाबंधन को लेकर दूर-दराज में रहने वाले भाई जहां अपनी बहन के घर आये थे, वहीं बहनें भी भाई को राखी बांधने गयीं। त्योहार को लेकर कोयलांचल में दिन भर चहल पहल रही।

फुसरो में भी मना त्योहार

फुसरो सहित आसपास के क्षेत्रों में रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। जहां बहनों ने भाईयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर अपने भाईयों की लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी रिश्ते की इस डोर को मजबूत रखने का वचन देकर उपहार भेंट किये। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन के त्योहार की तैयारियां जोरों पर थी। महिलाओं ने घरों पर कई प्रकार के पकवान बनाये थे। इसके अलावा बाजारों से भी कई तरह की मिठाईयां मंगवायी। शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इससे पूर्व घरों में लोग पूजा की. बेरमो क्षेत्र के फुसरो, पिछरी, चलकरी, करगली आदि स्थानों में बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User