फुसरो में ठाकुर परिवार के परपोता पूजनीय बिंकी दा का भव्य स्वागत किया गया

फुसरो निर्मल महतो चौक समीप मंगलवाल की सुबह ठाकुर अनुकूल चंद्र परिवार के परपोता पूजनीय बिंकी दा का स्वागत ऋतिक राधेश्याम सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, सुमित सिंह, नेमीचंद गोयल के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर और माला पहनाकर किया गया। वे देवघर से रांची ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के मंदिर निर्माण का निरीक्षण करने ज

Feb 27, 2024 - 13:37
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-27-at-6.36.33-PM.jpeg

फुसरो निर्मल महतो चौक समीप मंगलवाल की सुबह ठाकुर अनुकूल चंद्र परिवार के परपोता पूजनीय बिंकी दा का स्वागत ऋतिक राधेश्याम सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, सुमित सिंह, नेमीचंद गोयल के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर और माला पहनाकर किया गया। वे देवघर से रांची ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के मंदिर निर्माण का निरीक्षण करने जा रहे थे। यहां बिंकी दा ने कहा कि किसी जगह को चयनित करें। जहां सभी एक जगह इकट्ठा हो सके, एक साथ बैठ के प्रार्थना कर सके, सुबह शाम सत्संग कर सके। इससे वहां धीरे धीरे एक अपना मंदिर हो जायेगा। ठाकुर जी से जुड़ने के लिए प्रेरित करना ये हमारा कर्तव्य है और प्रत्येक लोग का कर्तव्य है। इस कार्य में आज सभी जगहों पर माताए सबसे ज्यादा तत्पर है। दल बना कर घर घर में जा रहे हैं। इससे प्रत्येक के जीवन शैली में सुधार होता है। अपना जीवन चलना, अपना घर अपना परिवार सब लेकर समृद्ध होने का यही एक उपाय है। कहा कि ठाकुर जी बताएं रास्ते पर चलना पड़ेगा सिर्फ दीक्षा लेने से कुछ नहीं होगा। यजन यजान, इष्ट वीर्ति निष्ठा के साथ पालन करना पड़ेगा, नहीं तो कुछ नहीं होगा चाहे आप जितना भी वंदे पुरुषोत्तम बोले, जय गुरु बोले उससे कुछ नहीं होगा। ठाकुर जी पदचिन्हों पर चलने से जीवन का उद्धार होगा। इस दौरान बिंकी दा निर्मल महतो चौक स्थित दिव्यांग प्रीति से उनके दुकान पर जा कर मिले। मौक़े पर मनोज गोयल, विकाश सिंह, शिव जी सिंह, शंभू प्रसाद, सतपाल सिंह उर्फ (गुड्डू सिंह), सेलवन, अरुण कुमार, रोशन सिन्हा, नीरज सिंह, प्रीती देवी, हेमलता देवी, रीना देवी, मीना देवी सहित समस्त ठाकुर परिवार के लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User