फुसरो : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारी में जुटी भाजपाई

फुसरो बाजार स्थित होटल राजमधु में शुक्रवार को भाजपा फुसरो नगर मंडल, अंगवाली मंडल व नावाडीह मंडल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नावाडीह मंडल अध्यक्ष गोविंद महतो ने किया। बैठक में 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेरमो विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्र

Sep 20, 2024 - 14:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-20-at-6.37.04-PM.jpeg

फुसरो बाजार स्थित होटल राजमधु में शुक्रवार को भाजपा फुसरो नगर मंडल, अंगवाली मंडल व नावाडीह मंडल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नावाडीह मंडल अध्यक्ष गोविंद महतो ने किया। बैठक में 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेरमो विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरे विस क्षेत्र में की जा रही है, ताकि 25 सितंबर को कार्यक्रम सफल हो। बैठक में मुख्य रूप से गिरीडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय व पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल शामिल थे। पूर्व सांसद श्री पांडेय ने कहा कि आज पूरे देश के चहेते उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन बेरमो कोयलांचल के स्वं बिनोद बिहारी महतो फुटबाल ग्राउंड करगली में हो रहा है, इसको लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है। इसी के तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया कि मुख्यमंत्री योगी के आगमन पर लगभग 50 हजार लोगों का जुटने का संभावना है। बाटुल ने कहा कि भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा का बालीडीह टोल गेट मे स्वागत करेंगे। वहां से रथ यात्रा जैनामोड़, बहादुरपुर, दांतु, पेटरवार, तेनुघाट, साडम, गोमिया होते हुए कथारा में बेरमो विधानसभा में प्रवेश करेगा। वहॉ रथ का स्वागत करते हुए मोटरसाइकिल रैली के द्वारा स्वं बिनोद बिहारी महतो फुटबाल ग्राउंड करगली पहुंचेगा। फुटबाल ग्राउंड में आम सभा का आयोजन होगा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित होंगे। बताया कि जैनामोड़ से पेटरवार तक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा पेटरवार से करगली तक जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद सह दीपक प्रकाश शामिल रहेंगे। करगली में संध्या 4 बजे होने के बाद रात्रि विश्राम फुसरो में होगा। 26 सितंबर को सुबह रथ बाघमारा विधानसभा के लिए प्रस्थान होगा। कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। कहा कि अधिसूचना जारी होने के पूर्व भाजपा की सबसे बड़ी सभा होगी। उन्होने कार्यकर्ताओ से विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रचार प्रसार करने की बात कही। कहा कि कार्यकर्ता मिलजुल कर योजना बद्ध तरीके से कार्यक्रम को सफल बनावे।

कहा कि आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई है, उसे पूरी इमानदारी से निभायेंगें। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला महामंत्री सह अंगवाली मंडल प्रभारी सुभाष चंद्र महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष जगरनाथ राम, वरिष्ठ नेता मधुसूदन सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवी दास, धनेश्वर महतो सहित फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, नावाडीह मंडल अध्यक्ष बालगोविंद महतो, नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, मनोज ठाकुर, शिवलाल रविदास, हिमाचल मिश्रा, सुमित सिंह, रामू तांती, भरत वर्मा, मदन गुप्ता, चंदन राम, भाई प्रमोद सिंह, मनोज कुमार, संत सिंह, रामेश्वर महतो, गुरुवार देवी, देवनारायण महतो, सुखेन कुमार, तरुण चक्रवर्ती, नितेश सिंह, वरुण नायक, आशीष नायक, मुकेश मिश्रा, वासुदेव महतो, मूलचंद खुराना, लालमोहन महतो, शंकर भदानी आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User