फुसरो : विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली वाशरी परियोजना कार्यालय में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पीओ भीएन पांडेय, मनोज मंडल, सतेंद्र कुमार आदि ने वाशरी में कैटेगरी टू के पद से सेवानिवृत्त कमली देवी को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया। पीओ श्री पांडेय ने

Sep 23, 2024 - 13:46
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-23-at-5.53.27-PM.jpeg

सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली वाशरी परियोजना कार्यालय में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पीओ भीएन पांडेय, मनोज मंडल, सतेंद्र कुमार आदि ने वाशरी में कैटेगरी टू के पद से सेवानिवृत्त कमली देवी को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया। पीओ श्री पांडेय ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। कहा कि कमली देवी अपने काम के प्रति हमेशा सजग रहती थी। कहा कि कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों से नए कामगारों को काफी कुछ सीखने का मिला है, उसे कंपनी हित मे करे।

यूनियन नेता संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह ने कहा कि कमली देवी का 28 वर्ष सीसीएल में अपनी जिम्मेवारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन किया। हमेशा समय पर ड्यूटी आना और समय पर जाना उनकी दिनचर्या थी। कहा कि अपनी जीवन भर की कमाई को बुढ़ापे के लिए सुरक्षित रखे। बताते चले कमली देवी के पति तुलसी मल्लाह का भूमिगत खदान (बीएसआई) में काम के दौरान दुर्घटना घटने पर निधन हो गया था। पति के निधन के बाद सीसीएल में उनका जॉइनिंग हुआ था। मौके गोपाल मंडल, वीएन सिंह, रविंद्र तिवारी, किशोर अबंष्ठा, दिनेश यादव, रिंकु निषाद, अशोक कुमार, यूनियन नेता डीएस राणा, गीता देवी, सीता देवी, रजनी देवी, रामरती देवी, राजू वर्मा आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User