फुसरो : सावन माह को लेकर गाजेबाजे के साथ निकाली गयी जलयात्रा

फुसरो नप क्षेत्र अंतर्गत ढोरी बस्ती के भोलानगर में सावन को लेकर नया शिव मंदिर कमेटी भोला नगर की ओर से रविवार को गाजे बाजे के साथ शोभा जल यात्रा निकाली गई। यहां महिलायें व युवतियों ने भोलेबाबा की जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर से सौतारडीह, जीएम कॉलोनी, पुराना बीडीओ ऑफिस, आंबेडकर कॉलोनी होते हुए बालुबैं

Aug 18, 2024 - 12:56
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-6.05.30-PM.jpeg

फुसरो नप क्षेत्र अंतर्गत ढोरी बस्ती के भोलानगर में सावन को लेकर नया शिव मंदिर कमेटी भोला नगर की ओर से रविवार को गाजे बाजे के साथ शोभा जल यात्रा निकाली गई। यहां महिलायें व युवतियों ने भोलेबाबा की जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर से सौतारडीह, जीएम कॉलोनी, पुराना बीडीओ ऑफिस, आंबेडकर कॉलोनी होते हुए बालुबैंकर का भ्रमण करते हुए दामोदर नदी पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने पूजन कर ततपश्चात पात्र में जल भरकर पुनः वापस मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलयात्रा में सभी श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए जय श्री राम व हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मौके पर फुसरो नप के पूर्व पार्षद कविता देवी, पार्षद प्रतिनिधि उमेश रवि, विक्रांत शर्मा, अशोक रवि, भरत रवि, सुंदर रवि, भीम रवि, गणेश रवि, सिकंदर कुमार, रघु कुमार, अमन कुमार पाठक, निखिल पाठक, कृष्णा गिरी, सिंकु सिंह, पिंकी देवी, शिवानी, रूबी देवी, मंजू देवी, सुधा देवी, नेहा कुमारी, सोनी देवी, रेशमा कुमारी, ललिता कुमारी, किरण कुमारी, शालू कुमारी, अंजली कुमारी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User