बखत खेड़ा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन की मौजूदगी में की गई कार्यवाही

रिपोर्ट : सर्वेश कुमार मिश्रा महाराजगंज एसडीएम रजित राम गुप्ता के निर्देशन पर किए गए भूमाफियाओं के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई। की गई कार्यवाही से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है। 29 मार्च दोपहर शुक्रवार को राजस्व गांव मोन के मुजरे बखत खेडा में एसडीएम राजितराम गुप्ता के निर्देश पर नायब

Mar 29, 2024 - 16:07
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-29-at-8.44.53-PM.jpeg

रिपोर्ट : सर्वेश कुमार मिश्रा

महाराजगंज एसडीएम रजित राम गुप्ता के निर्देशन पर किए गए भूमाफियाओं के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई। की गई कार्यवाही से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है। 29 मार्च दोपहर शुक्रवार को राजस्व गांव मोन के मुजरे बखत खेडा में एसडीएम राजितराम गुप्ता के निर्देश पर नायब तहसीलदार और हल्का लेखपाल विवेक प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर, जेसीबी द्वारा चक मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को कब्जा मुक्त कर दिया है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि, हल्का लेखपाल विवेक प्रताप सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी माता प्रसाद पुत्र छेद्दू ने गाटा संख्या 1041 पर अवैध कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामले को संज्ञान लेते हुए, एसडीएम महराजगंज राजितराम गुप्ता ने कानूनगो और हल्का लेखपाल को पुलिस की मौजूदगी में तत्काल चक मार्ग पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। उधर क्षेत्रीय कानूनगो और हल्का लेखपाल ने भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 1041 पर हुए अवैध अतिक्रमण को भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त करा दिया है।

एसडीम एसडीम राजित राम गुप्ता ने बताया कि, ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिली थी। चक मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा कब्जा मुक्त कर दिया गया है। क्षेत्र में जहां भी भूमाफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है, उन्हें भी जल्द ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User