बच्चों के विवाद में हुए झगड़े के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

रायबरेली में बच्चों के विवाद को लेकर हुई झगड़े के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आपको बता दें कि आज दिनांक 7 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को समय करीब 2:00 बजे मिल एरिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए

Jan 08, 2025 - 13:29
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-07-at-10.11.41-PM.jpeg

रायबरेली में बच्चों के विवाद को लेकर हुई झगड़े के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आपको बता दें कि आज दिनांक 7 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को समय करीब 2:00 बजे मिल एरिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में बच्चों के विवाद को लेकर हुए झगड़े के बाद एक महिला महिला श्यामास्वरी पत्नी गोवर्धन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी इस घटना पर किसी के खिलाफ कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन पूरे घटना की जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का मुख्य कारण पता चल पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User