बछरावां थाने की पुलिस पर महिलाओं ने घर में घुसकर पीटने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत

रायबरेली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के पीड़ित सोमवार एसपी कार्यालय पहुंचकर बछरावां थाने की पुलिस पर घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है, व एसपी को शिकायती पत्र दिया है और कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 12 फरवरी 2024 द

Feb 12, 2024 - 11:08
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240212-WA0018.jpg

रायबरेली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के पीड़ित सोमवार एसपी कार्यालय पहुंचकर बछरावां थाने की पुलिस पर घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है, व एसपी को शिकायती पत्र दिया है और कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के लकड़िया खेड़ा मजरे मुबारकपुर सांपों के रहने वाली पूनम पुत्री रामलाल सहित अन्य पारिवारिक जनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उनके विपक्षियों से मारपीट हुई थी । जिसको लेकर पीड़ित पक्ष का आरोप है, कि बछरावां थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए गांव में पहुंचकर उनके घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की और धमकी दिया, कि अगर कहीं शिकायत किया, तो मुकदमा लगाकर जेल भेज दिया जाएगा । जिससे डरे शहमें पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दबंग विपक्षों में रामसनेही राम सहाय, संजय यादव, मोनू यादव, दुर्गेश, धीरज, महेंद्र, रितु, अंजू देवी, मंजू, अनीता, राजरानी सहित बछरावां थाने की पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है, कि विपक्षीगण लगातार रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। लेकिन स्थानीय बछरावां थाने की पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User