बदायूं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का प्रभारी राज्य मंत्री गुलाब देवी ने किया दौरा, वितरण की राहत सामग्री

ब्यूरो रिपोर्ट यूपी बदायूं की प्रभारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाबों देवी ने डीएम बदायूं निधि श्रीवास्तव के साथ जिले में बाढ़ प्रभावित तहसील दातागंज और सहसवान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तहसील दातागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांव जटा में पाया गया कि तहसील दातागंज में रामगंगा नदी से बाढ़ प्र

Sep 20, 2024 - 05:12
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-19-at-10.01.46-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट यूपी

बदायूं की प्रभारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाबों देवी ने डीएम बदायूं निधि श्रीवास्तव के साथ जिले में बाढ़ प्रभावित तहसील दातागंज और सहसवान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तहसील दातागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांव जटा में पाया गया कि तहसील दातागंज में रामगंगा नदी से बाढ़ प्रभावित ग्राम ग्राम कुण्डरा मझरा, कटकौरा, शेरपुर, लालपुर खादर, मौजमपुर, हर्रामपुर, नवादा वदन गढिया पैगम्बरपुर, देयोरनिया और जटा गंगा नदी से प्रभावित है। इन बाढ़ग्रस्त गावों की जनसंख्या लगभग 21195 है, साथ ही उन्होने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री पैकेट का वितरण कराया जा रहा। वही आवश्यकता के अनुरूप कम्यूनिटी किचन भी संचालित की जा रही है। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में अब तक 5037 बाढ़ राहत किटों का वितरण किया जा चुका है। बाढ़ राहत किटों में कुल 18 आइटम की बाढ़ राहत सामग्री पैकिट जिसमें प्रथम किट द्वितीय किट 1. लाई 05 किग्रा0(2.5 किग्रा0 के 02 पैकेट) 2. भूना चना 02 किग्रा0 3. गुड़ 01 किग्रा0 (प्लास्टिक पैक में) 4. बिस्कुट 10 पैकेट, 5. मचिस 01 पैकेट, 6. मोमबत्ती 01 पैकेट, 7. नहाने का साबुन 02 8- जैरीकेन 01 (20ली0) 9- तिरपाल एवं द्वितीय किट में 1- आटा 10 कि0ग्रा0, 2- चावल 10 किग्रा0, 3- अरहर दाल 02 किग्रा0, 4- नमक 500 ग्राम, 5- हल्दी 250 ग्राम, 6- मिर्च 250 ग्राम, 7-धनिया/सब्जी मसाला 250ग्राम, 8-सरसों का तेल 1लीटर 9- 10 किलो आलू का वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त समीक्षा में पाया गया कि जनपद में 21 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी हैं, 21 बाढ़ ष्षरणालय स्थापित किये गये हैं और बाढ़ प्रभावित ग्रावों में 30 नावें, 04 स्टीमर तथा 01 पी0एस0सी0 टीम तैनात की गयी है। साथ ही 32 नावें प्रीपोजीषन्ड हेतु रखी गयी हैं। 40 गोताखोरों की तैनाती पूर्व से की जा चुकी है। समीक्षा के दौरान यह भी पता चला कि जनपद में बाढ़ प्रभावित ग्रामों में कोई जनहानि पशु हानि नहीं हुई है। जनपद की बाढ़ प्रभावित तहसील दातागंज में 180 कृषकों को 19,01,637/- की धनराषि का अनुदान वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त 21 राहत शिविर संचालित हैं। पशुओं हेतु पशु चिकित्सा विभाग द्वारा अब तक 326 शिविर लगाए गए है। 26939 पशुओं का उपचार और 61275 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। मेडीकल टीम द्वारा 28419 व्यक्तियों का उपचार अब तक किया गया है। 38510 ओ0आर0एस0 के पैकेट व 52367 क्क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया गया है। 131 राहत चैपालें संचालित की जा चुकी हैं। 82 होमगार्डस आपदा मित्र के रूप में तैनात हैं। प्रभारी मंत्री गुलाबों देवी द्वारा तहसील दातागंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव जटा में स्थानीय निवासियों को बाढ़ राहत सामग्री किटों के साथ ही निर्देष दिये गये कि बाढ़ से प्रभावित हुई फसल क्षति का ससमय सर्वे,आंकलन कराकर कृषि अनुदान का वितरण सुनिश्चित कराया जाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User