बहु की अस्मत का लुटेरा तांत्रिक हुआ गिरफ्तार, सास ननंद पर लटकी कार्रवाई की तलवार

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों सास और नंद ने मिलकर अपने ही घर की बहू की तांत्रिक से मिलकर अस्मत लुटवा दी, जिसमें पुलिस ने महिला की शिकायत पर कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।यहां झाड़फूक के बहाने तांत्र

Apr 05, 2025 - 14:30
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-1.jpg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों सास और नंद ने मिलकर अपने ही घर की बहू की तांत्रिक से मिलकर अस्मत लुटवा दी, जिसमें पुलिस ने महिला की शिकायत पर कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।यहां झाड़फूक के बहाने तांत्रिक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। ख़ास बात यह कि महिला ने तांत्रिक पर उसकी सास और नन्द से मिले होने का भी आरोप लगाया है।

जानकारी अनुसार बता दे शनिवार को ऊंचाहार थाना इलाके के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक विवाहिता ने आरोप लगाया था, कि उसकी सास और नन्द उसे बीमाऱ बताकर अक्सर मारपीट करती हैं। महिला का आरोप है कि एक सप्ताह पहले उसकी सास जबरन उसे लेकर एक तांत्रिक के यहां झाडफूक कराने ले गयी थी। वहां महिला को तांत्रिक के कमरे में अंदर करने के बाद सास वहां से नदारद हो गई। आरोप है कि तांत्रिक ने तंत्र साधना के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू की और विरोध करने पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने पहले इस मामले में आपसी लड़ाई के चलते पेशबंदी की बात कहते हुए मामूली धाराओं में सास और नन्द के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया था। बाद में मामला सोशल मीडिया पर हाइलाइट हुआ तो पुलिस ने आनन फानन पहले से दर्ज मुक़दमे में तरमीम करते हुए तांत्रिक सुरेश के खिलाफ भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आज तांत्रिक को गदागंज के झोपनाला के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User