बाइक और अज्ञात वाहन में हुई टक्कर, एक की हुई मौत

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल डुमरी के एन एच 19 हेठनगर के समीप सड़क पार करने के दौरान एक बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मृतक बाइक स

Feb 17, 2025 - 09:07
Updated: 1 year ago
0 0
638542478825525265.jpg

डुमरी के एन एच 19 हेठनगर के समीप सड़क पार करने के दौरान एक बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मृतक बाइक से इसरी बाजार से हेठनगर जा रहा था तभी सड़क पार करने के दौरान पहले एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी जिससे वह सड़क पर ही गिर गया। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने घायल के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दी है। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User