बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 2 मासूम समेत तीन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

रायबरेली सुल्तानपुर रोड पर तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें सवार दो मासूम समेत तीन घायल हो गए है। घायलों को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दे कि आज दिनांक 16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को रायबरेली

Apr 16, 2024 - 11:21
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-16-at-4.20.34-PM.jpeg

रायबरेली सुल्तानपुर रोड पर तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें सवार दो मासूम समेत तीन घायल हो गए है। घायलों को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दे कि आज दिनांक 16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को रायबरेली सुल्तानपुर रोड पर अमेठी जनपद में फुरसतगंज के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कर खाई में जाकर पलट गई कर में सवार दो मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर डीपी सरोज ने बताया है कि सड़क हादसे में घायल हुए दो बच्चे समेत एक पुरुष को लाया गया है। जिनको काफी छोटे आई हैं, हालत गंभीर है। भर्ती कर इलाज किया जा रहा है घायल शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, जो कहीं जा रहे थे, तभी सड़क हादसे का शिकार हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User