बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है, वोट के अधिकार से अपनी लड़ाई लड़े : चन्द्र शेखर आजाद

रिपोर्ट : शक्तिशारण प्रसाद गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड स्थित मैदान में शनिवार को आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने एक जनसभा का आयोजन किया गया आयोजित जनसभा में पहुंचे। मुख्यातिथि आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चन्द्र शेखर आजाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड बिरसा मुंडा की धरती है।

Nov 16, 2024 - 13:17
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-16-at-6.15.11-PM.jpeg

रिपोर्ट : शक्तिशारण प्रसाद

गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड स्थित मैदान में शनिवार को आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने एक जनसभा का आयोजन किया गया आयोजित जनसभा में पहुंचे। मुख्यातिथि आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चन्द्र शेखर आजाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड बिरसा मुंडा की धरती है। जिन्होंने झारखंड की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी उनको याद करने का समय आ गया है। कहा कि अलग राज्य बने झारखंड के लोगो आज भी बेरोजगार है। यह जो भी सरकार बनी सभी पार्टी ने झारखंड को लूटने का काम किया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को सपनों को मिलकर पूरा करना है। आज भी हमारे लोग गरीबी में जी रहे है। देश को 70 साल तक जिसने राज किया उसने हमारी तरफ नहीं देखा तो अब क्या देखेगी। यह लोकतंत्र है अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा अपनी अधिकार को जाने ओर गरीब के बेटा अर्जुन बैठा को चुना जीता कर विधान सभा भेजे गरीब का बैठा ही गरीब का दर्द समझ सकता है। चुनाव के समय में सभी कोई आपको मिठाई देगा लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई नहीं आपको पूछेगा हमे फैसला करना होगा। अपने पीढ़ियों के लिए प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने कहा कि आपका बेटा आपके सुख दुख में साथ रहते है। आपको बाबा साहेब ने वोट देने का अधिकार दिया है उसे अधिकार को अब अपने अधिकार के किए वोट करे गांडेय विधानसभा क्षेत्र में कोई भी समस्या हो हम आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे। युक्त जनसभा में हजारों महिला पुरुष ने भाग लिया और आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चन्द्र शेखर आजाद के विचारों को सुनी। मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा, रीतलाल दास, हकीम दास, बबलू तुरी, प्रभु दास, सहित हजारों लोगों मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User