बामनबाद में चल रहे 24 प्रहर श्री श्री हरिनाम संकीर्तन के तीसरे दिन में श्रवण करने पहुंचे सैकड़ो की संख्या में श्रोता

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत लटानी पंचायत के बामनबाद में चल रहे श्री श्री हरिनाम संकीर्तन का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन में लीला कीर्तन का श्रवण करने सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रोता, आज लीला कीर्तन का श्रवण करने वर्षा के बाबजूद भी पहुंचे श्रोता तथा आस पास के

Mar 20, 2024 - 03:00
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-19-at-11.00.32-PM.jpeg

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत लटानी पंचायत के बामनबाद में चल रहे श्री श्री हरिनाम संकीर्तन का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन में लीला कीर्तन का श्रवण करने सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रोता, आज लीला कीर्तन का श्रवण करने वर्षा के बाबजूद भी पहुंचे श्रोता तथा आस पास के गांवो से भी सैकड़ो की तादाद में श्रोता लीला कीर्तन का श्रवण करने पहुंचे। आपको बता दे की ये लीला कीर्तन यहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हो रहा है। इस वर्ष ये लीला कीर्तन 17 मार्च को शुरू हुई जो 20 मार्च को कुंजमिलन के साथ समाप्त होगी। आज रंगदल में जामकुदर से साधन मंडल थे उनके टीम के वादको के बजाने की अदभुत कला और मधुर आवाज में हरिनाम संकीर्तन से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। उनके मधुर आवाज से श्रोता झूमने लगे, इस लीला कीर्तन में कीर्तनिया काशीनाथ चंद्रवंशी ने अपने अनमोल वचनो से श्रद्धालुओ को मंत्रमुग्द कर दिया। कीर्तन को सफल रूप में कराने के लिए समस्त बामनबाद ग्रामवासी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस लीला कीर्तन में पुजारी काशीनाथ मिश्रा, यजमान अम्बिका मंडल है तथा कार्यक्राम को सफल बनाने में धनंजय मंडल, रोहित मंडल, संदीप मंडल, सनातन मंडल, बिपिन मंडल, निवास मंडल, आशीष मंडल, कंसारी मंडल सुजय मंडल, आदि लोगो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User