बारिश से गंदगी युक्त हुए जलभराव को लेकर दर्जनों ग्राम वासियों ने सड़क पर प्रधान के खिलाफ उतरकर किया धरना प्रदर्शन

रायबरेली में बारिश के कारण हुए गंदगी युक्त जल भराव को लेकर ग्राम वासियों ने सड़कों पर उतरकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया है और जल्द से जल्द रास्ते पर हुए जल भराव को खाली कराए जाने की मांग की है। जल भराव की वजह से लोग अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे आवागमन बाधित है। आपको बता

Jul 14, 2024 - 13:04
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-14-at-5.23.52-PM.jpeg

रायबरेली में बारिश के कारण हुए गंदगी युक्त जल भराव को लेकर ग्राम वासियों ने सड़कों पर उतरकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया है और जल्द से जल्द रास्ते पर हुए जल भराव को खाली कराए जाने की मांग की है। जल भराव की वजह से लोग अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे आवागमन बाधित है। आपको बता दे कि आज दिनांक 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को समय करीब 4:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहानीपुर गांव में मुख्य मार्ग पर बारिश के कारण हुई गंदगी युक्त जल भराव से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इस जलभराव से उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी समस्या को लेकर दर्जनों ग्राम वासियों ने रोड पर निकलकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया है और जल्द से जल्द अधिकारियों से रास्ते में हुए जल भराव को खाली कराए जाने की मांग की है। ग्राम वासियों ने कहा है कि लगभग 10 सालों से इस रास्ते में अक्सर जल भराव की समस्या हो जाती है। जिसके लिए कई बार ग्राम के प्रधान पप्पू कोरी से भी कहा गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जलभराव की समस्या को लेकर सदर तहसील व हरचंदपुर ब्लाक अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जैसी की तैसी रही ग्राम प्रधान की कार्यशैली से नाराज लोगों ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान ना हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर ग्राम के शिव शंकर बहेलिया, छंगालाल, राजकुमार चांद, फाजिल, बाबूलाल, रोहित, अवसान आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User