बिरनी : रोड शिलान्यास पर ग्रामीणों ने जताया नाराजगी

रिपोर्ट : शक्ति शरण प्रसाद शनिवार को बिरनी प्रखंड के कई गांवों में बगोदर के विधायक विनोद सिंह द्वारा शिलान्यास किया गया वही गांडो मोड में 1.8 किलोमीटर का भी शिलान्यास किया गया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित है। इस संबंध में मध्य भाग जीप सदस्य प्रतिनिधि डॉ. सलीम अन्सारी ने कहा कि विधायक द्वारा किए गए इस का

Aug 24, 2024 - 15:03
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-24-at-8.11.52-PM.jpeg

रिपोर्ट : शक्ति शरण प्रसाद

शनिवार को बिरनी प्रखंड के कई गांवों में बगोदर के विधायक विनोद सिंह द्वारा शिलान्यास किया गया वही गांडो मोड में 1.8 किलोमीटर का भी शिलान्यास किया गया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित है। इस संबंध में मध्य भाग जीप सदस्य प्रतिनिधि डॉ. सलीम अन्सारी ने कहा कि विधायक द्वारा किए गए इस कार्य से जनता में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास का समय बदलने और जानकारी नहीं देने से साफ जाहिर होता है कि यह जनता को भ्रमित करने का एक प्रयास था। डॉ. सलीम अन्सारी ने आगे कहा कि सड़क निर्माण योजना को लेकर पहले से ही विवाद है और विधायक द्वारा योजना के अनुरूप कार्य न करने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर सड़क का निर्माण राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित योजना के अनुसार नहीं किया गया, तो वे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और जनता कि हक और अधिकार के लिए आंदोलन छेड़ेंगे। डॉ. अन्सारी ने मांग की कि योजना के अनुसार थाना रोड से जिला परिषद रोड तक पुल-पुलिया के साथ सड़क निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को आवाजाही मे परेशानी न हो और उनकी उम्मीदें पूरी हो सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User