बीआरएल डीएवी में हिंदी पखवाड़ा का किया शुभारंभ

रिपोर्ट : अविनाश कुमार बीआरएल डीएवी में हिंदी पखवाड़ा के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य आरके सिंह सहित हिंदी शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक संतोष कुमार झा ने सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को राजभाषा प्रत

Sep 19, 2024 - 06:15
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-18-at-11.14.13-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बीआरएल डीएवी में हिंदी पखवाड़ा के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य आरके सिंह सहित हिंदी शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक संतोष कुमार झा ने सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। इस आयोजन के महत्व पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एके मिश्रा ने विस्तार से प्रकाश डाला। विदित हो कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा निर्देशित एवं सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित "हिंदी पखवाड़ा" दिनांक - 14 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इसी की अगली कड़ी में विद्यालय के बच्चों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता, वाद- विवाद, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, श्रुतिलेख आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालय प्राचार्य आरके सिंह ने कहा कि भारत संघ की राजभाषा हिंदी में यह सभी भारतीय सांस्कृतिक मूल्य विद्यमान हैं जिनके कारण भारत को संपूर्ण विश्व में जाना जाता है। हिंदी भाषा अपनी उदारता, व्यापकता एवं ग्रहणशीलता के कारण भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। आज इस बात की आवश्यकता है कि हिंदी को इसके सरलतम रूप में अपनाकर राजकीय कामकाज में अधिक से अधिक प्रयोग में लाया जाए। कहा कि आइए हिंदी पखवाड़ा के इस पावन अवसर पर हम दृढ़ प्रतिज्ञ होकर मन, वचन और कर्म से हिंदी के प्रचार- प्रसार में सक्रिय एवं सृजनात्मक सहयोग दें और हिंदी को उसके सम्मानजनक स्थान पर पहुंचा कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं। हमारा विद्यालय हिंदी के बहुमुखी विकास एवं बहुआयामी प्रचार- प्रसार के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक संतोष कुमार झा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक हिंदी एके मिश्रा, संतोष कुमार झा, एसएन मिश्रा, दिनेश कुमार दुबे सहित अन्य विषय के शिक्षकों में दिनेश पांडेय, मो. सगीर आलम अंसारी, राजेश तिवारी, एके झा, संजय निर्भय, विवेक मोहन ठाकुर, शुभम कुमार, रवि वर्मा तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में सुरेश कुमार, केके सिंह, विशाल कुमार, मनोज सिंह एवं सरोज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User