बीएंडके मे कोयलांचल के मजदूर नेता हरिशंकर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

बोकारो एवं करगली क्षेत्र के जीएम ऑफिस परिसर मे जनता मजदूर संघ के तत्वाधान में दिवंगत कोयलांचल के मजदूर नेता हरिशंकर सिंह का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। सर्वप्रथम स्व हरिशंकर सिंह के छायाचित्र पर सभी उपस्थित लोगों ने बारी बारी स

Feb 03, 2024 - 03:49
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-03-at-2.41.57-PM.jpeg

बोकारो एवं करगली क्षेत्र के जीएम ऑफिस परिसर मे जनता मजदूर संघ के तत्वाधान में दिवंगत कोयलांचल के मजदूर नेता हरिशंकर सिंह का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। सर्वप्रथम स्व हरिशंकर सिंह के छायाचित्र पर सभी उपस्थित लोगों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रदांजली दी और उनके जीवनी पर सभी लोगो ने बारी बारी से प्रकाश डाला एवं उनके जीवन काल में मजदूर हित के किये गए कार्यो की चर्चा की गई और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा मे बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार, जोनल सचिव ओम प्रकाश सिंह, शंकर नायक, विकास सिंह, खुर्शीद आलम, विनोद शर्मा, मनोज सिन्हा, निमेष तिवारी, बिकेश कुमार, संजीव कुमार, सचिन सिंह, आशीष दा, संतोष सिंह आदि दर्जनो लोग से मुख्य रूप शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User