बीते दिनों युवक के हत्यारे को देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार

आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह कथारा चौक किया जाम, हत्यारे को फांसी दो के लगे नारेमौके पर चार थाना की पुलिस के अलावे गोमिया सीओ व सर्किल इंस्पेक्टर भी पहुचेसमझा बुझा कर जाम हटाया गया, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिएमामला प्रेम प्रसंग का, मृतक और हत्यारा ममेरा फुफेरा भाई बीते दिनों सोमवार को च

Aug 06, 2024 - 11:17
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-06-at-4.39.38-PM.jpeg

बीते दिनों सोमवार को चार के आसपास कथारा ओपी अंतर्गत झिरकी रविदास टोला मे एक युवक मनीष की हत्या आरोपी होसिर गोड़िया टोला निवासी स्व सोमनाथ रविदास का पुत्र विनोद रविदास को देर रात ही पुलिस गिरफ्तार कर कथारा ओपी ले आई थी और रात भर उससे पुलिसिया पुछताछ जारी रही। वहीं मंगलवार को मृतक के परिजनों और गांव के ग्रामीणों ने गोमिया - फुसरो मुख्य मार्ग को यानी कथारा मुख्य चौक को जामकर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हत्यारे को फांसी दो के नारे लगा रहे थे। जाम की खबर सुन मौके पर गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर, गोमिया सीओ तथा कथारा ओपी, तेनुघाट ओपी, बीटीपीएस थाना व गोमिया थाना के प्रभारी वहां पहुचे और जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर लगभग एक बजे आसपास सड़क जाम हटाया गया।

https://youtu.be/WSyeJ_MzX0c

इस दौरान रात से ही शव सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में रखा रहा। दोपहर पुलिस पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज सका। दुसरी तरफ गिरफ्तार हत्या आरोपी विनोद रविदास को पुलिस पुछताछ के बाद बेरमो एसडीपीओ के समक्ष पेश करने तेनुघाट ले गई है। ज्ञात हो कि मृतक और हत्यारा दोनो रिश्ते में ममेरा फुफेरा भाई बताया गया है। घटना के पिछे के कारण के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User