भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेंगाबाद में निकाली विशाल मोटरसाइकिल रैली

रैली में हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता ने भाग लिया रिपोर्ट : दीपक पाठक सोमवार को गांडेय विधानसभा के प्रत्याशी मुनिया देवी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। बेंगाबाद चौक से शुरू करते हुए मोटरसाइकिल रैली विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। रैली का शुभारंभ भाज

Nov 18, 2024 - 15:26
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-18-at-8.35.48-PM.jpeg

रिपोर्ट : दीपक पाठक

सोमवार को गांडेय विधानसभा के प्रत्याशी मुनिया देवी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। बेंगाबाद चौक से शुरू करते हुए मोटरसाइकिल रैली विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। रैली का शुभारंभ भाजपा के प्रत्याशी मुनिया देवी ने भाजपा का झंडा दिखाकर किया। रैली बेंगाबाद, फिटकोरिया, विशनपुर, चक्रदाहा, मानजोरी, बहादुरपुर, महेशमुंडा होते हुए गांडेय के तरफ कई गांवों में पहुंचा। बाइक रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और गांव जाकर लोगों को मुनिया देवी के पक्ष में 20 तारीख को 3 नंबर कमल छाप पर बटन दबाकर विजय बनाने की अपील की। बाईक रैली में प्रखंड कार्यकर्ता के साथ सुधीर राणा, हरि वर्मा, दिवाकर पाठक, अजीत राणा, पंकज राम, प्रसादी मंडल, अनिल यादव, महेंद्र चौधरी, राजेश यादव, मनोज ठाकुर, दिनेश ठाकुर, कैलाश वर्मा,संतोष पोद्दार, समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User