बेटी बनी पिता की दुश्मन, बेची गई जमीन का पैसा पाने के लिए पिता लग रहा चक्कर

रायबरेली में सोमवार को एक बुजुर्ग पिता अपनी बेटी के उत्पीड़न व मनमानी के चलते पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और जांच का कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नया पुरवा वार्ड नंबर 25 के रहन

Feb 12, 2024 - 11:37
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240212-WA0020.jpg

रायबरेली में सोमवार को एक बुजुर्ग पिता अपनी बेटी के उत्पीड़न व मनमानी के चलते पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और जांच का कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नया पुरवा वार्ड नंबर 25 के रहने वाले पीड़ित सुखदेव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र देकर मीडिया को बताया कि उसकी अपनी ही बेटी उसकी जान की दुश्मन बनी हुई है। बुजुर्ग पिता सुखदेव का आरोप है, कि उसने एक जमीन की बिक्री है। जिसका पैसा पाने के लिए जमीन खरीदने वाले के पास पैसे मांगने के लिए जाता है, लेकिन वह पैसा नहीं देता है। बुजुर्ग पिता का आरोप है, की बेटी ने ही पैसा देने से मना किया है और जान से मारने की धमकी भी दे रही है । जिसको लेकर मामले का शिकायती पत्र कई जगहों पर दिया गया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई कार्यवाही न होने को लेकर पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User