बेबी देवी को पुनः मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बेरमो : डुमरी विधानसभा में विकास की रफ्तार होगी और तेज। उक्त बातें मंत्री देवी ने कही साथ ही पूर्व सीएम हेमंत सोरेन व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रति आभार जताई। राज्य के चंपई सोरेन की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में दिवंगत स्कूली शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की धर्मपत्नी सह पूर्व उत्पाद एवं मध नि

Feb 17, 2024 - 13:41
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240217-WA0041.jpg

बेरमो : डुमरी विधानसभा में विकास की रफ्तार होगी और तेज। उक्त बातें मंत्री देवी ने कही साथ ही पूर्व सीएम हेमंत सोरेन व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रति आभार जताई। राज्य के चंपई सोरेन की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में दिवंगत स्कूली शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की धर्मपत्नी सह पूर्व उत्पाद एवं मध निषेध मंत्री बेबी देवी को कैबिनेट मंत्री के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग दिए जाने पर शुक्रवार को नावाडीह, चिरुड़ीह,भलमरा, आहारडीह, भेणडरा,सुरही,सहित विभिन्न गांव में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। साथ ही दोबारा मंत्री बनाए जाने पर पूर्व सीएम सह झामुमो युवा सम्राट हेमंत सोरेन एवं मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो ने कहा कि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के निधन के बाद हेमंत सोरेन की सरकार में तीन जुलाई 2023 को मंत्री बनाकर सम्मान देते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वही उपचुनाव में डुमरी की जनता ने भारी बहुमत से विजय बनाकर मंत्री पद बरकरार रखने पर मोहर लगाई।

इसके बाद मंत्री बेबी देवी ने निरंतरण क्षेत्र का दौरा कर पूर्व मंत्री जगन्नाथ महतो के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लेकर विकास कार्य की रफ्तार दी। जिसे चंपई सोरेन की सरकार में पुन मंत्री बनाकर डुमरी की जनता को झामुमो ने तोहफा दी है। डुमरी,नावाडीह का विकास की रफ्तार नहीं रुकेगा। वही युवा नेता भरत दास ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा झारखंडी जनता के हित में कि जा रही विकास कार्य एवं बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विपक्षी ने साजिश के तहत उन्हें जेल भेजने का काम किया। परंतु राज्य की जनता इसका जवाब चुनाव में देगी। वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने कहा कि मंत्री बेबी देवी जनता के हर सुख दुख में साथ रहती हैं। नावाडीह में करोड़ की राशि से डिग्री महाविद्यालय चिरुडीह में आईटीआई कॉलेज नावाडीह से गोमो मुख्य पथ को पीडब्ल्यूडी में स्थानांतरण कर करोड़ों की राशि से चौड़ीकरण का तोहफा इस वर्ष जनता को दी है। आने वाले दिनों में स्वर्ग जगन्नाथ महतो की हर सपना साकार करेगी। इस मौके पर बधाई देने में झामुमो जिला सचिव जय नारायण महतो, प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, सचिव सोनाराम हेंब्रम, शहिद अंसारी, मुरलीधर सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हंसदा, भुवनेश्वर महतो, पूर्व मुखिया राम पुकार महतो, आदि शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User