बेरमो अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों ने अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर, थाना प्रभरी और ओपी प्रभारी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक

एसडीपीओ कार्यालय तेनुघाट में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह ने अनुमंडल मे स्थित सभी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित ओपी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा और पेंडिंग पड़े केस की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने

Jun 07, 2024 - 13:06
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-07-at-6.31.06-PM.jpeg

एसडीपीओ कार्यालय तेनुघाट में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह ने अनुमंडल मे स्थित सभी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित ओपी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा और पेंडिंग पड़े केस की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अनुमंडल के सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी लंबित मामले व लंबित अनुसंधान का समीक्षा किया गया, साथ ही विशेषकर वैसे लंबित मामले जो विगत कई वर्षों से लंबित है, उसका निष्पादन करने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश सभी थाने के पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों वाले व्यक्ति को हर हाल में सलाखों के पीछे भेजने का काम करें। किसी भी तरह के संगीन अपराधों से जुड़ी शिकायतों की गहनता से जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए साथ ही पदाधिकारी क्षेत्र में कोयला, लोहा तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने का काम करें। उन्होंने कहा कि हर हाल में अवैध धंधेबाज सलाखों के पीछे होने चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User