बेरमो के रामनगर में चैत्र नवरात्र मां (नवदुर्गा) का आह्वान कर कलश स्थापना हुआ

फुसरो नगर परिषद के अंतर्गत रामनगर स्थित श्री श्री महारानी देवी मंदिर के प्रांगण में कलश स्थापना के साथ वासंतिक (चैत्र) नवरात्र (दुर्गा पाठ) का प्रारंभ हुआ। यहां पुरोहित विष्णु पांडेय, यजमान रामधार सहानी एवं उनके धर्मपत्नी राजेश्वरी देवी के द्वारा विधि-विधान से प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा संपन्न

Apr 09, 2024 - 13:32
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-09-at-6.53.48-PM.jpeg

फुसरो नगर परिषद के अंतर्गत रामनगर स्थित श्री श्री महारानी देवी मंदिर के प्रांगण में कलश स्थापना के साथ वासंतिक (चैत्र) नवरात्र (दुर्गा पाठ) का प्रारंभ हुआ। यहां पुरोहित विष्णु पांडेय, यजमान रामधार सहानी एवं उनके धर्मपत्नी राजेश्वरी देवी के द्वारा विधि-विधान से प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा संपन्न हुई। मंदिर में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती पाठ प्रारंभ किया गया। मौके पर बिंदा प्रसाद, अर्जुन निषाद, बलराज साहनी, जयप्रकाश मल्लाह, जोगेन्दर सहानी, मदन निषाद, मनोज प्रसाद, रिंकु कुमार निषाद, विश्वनाथ सहानी, अजय सहानी, दिलीप सहानी, दीपक सिंह, संजय कुमार गुप्ता, जितेन्द्र सहानी, संतोष सहानी, शंभू पासवान, भोला सिंह, केएन सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद, चेत नारायण सिंह, कृत राम, महावीर राम, प्रेमचंद प्रसाद, सोनी देवी, रुबी कुमारी, कमली देवी, आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User