बेरमो विधानसभा चुनाव मे जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो खेल बिगाड़ सकता है बीजेपी व कांग्रेस की

रिपोर्ट : अविनाश कुमार बेरमो विधानसभा चुनाव मैदान में कुल 14 प्रत्याशी उतर चुकी हैं। आगामी 20 नवंबर को मतदान होगा। फिलहाल प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा जनसंपर्क और चुनावी सभा से जो तस्वीर उभर कर सामने आई है। उसमें भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल के साथ

Nov 10, 2024 - 04:18
Updated: 2 years ago
0 0
bermo-3.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बेरमो विधानसभा चुनाव मैदान में कुल 14 प्रत्याशी उतर चुकी हैं। आगामी 20 नवंबर को मतदान होगा। फिलहाल प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा जनसंपर्क और चुनावी सभा से जो तस्वीर उभर कर सामने आई है। उसमें भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल के साथ साथ जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो की चर्चा हो रही है। इस बार बेरमो में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। जयराम महतो ग्रामीण क्षेत्रो मे दौरा कर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटे है। जयराम महतो के प्रति युवाओं में रुझान देखने को मिल रहा है। अगर बीते लोकसभा चुनाव के परिणाम को देखे तो जयराम महतो उलट फेर कर सकते है। प्रचार करने के लिए दस दिन का वक्त बचा है। राजनीतिक दलों द्वारा सभा होना है जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन होगा।

बेरमो विधानसभा से जो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उसमे भाजपा के रविन्द्र कुमार पांडेय, कांग्रेस के कुमार जयमंगल, जेएलकेएम के जयराम महतो, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी मंजूर आलम, संतोष कुमार महतो (निर्दलीय) सहित कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सभी प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए प्रयासरत है। फिलहाल क्षेत्र की मतदाता खामोश है। अब देखना है ऊंट किस करवट बैठता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User