बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह बेरमो थाना पहुंचे

रिपोर्ट : अविनाश कुमार बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह बेरमो थाना पहुंचे। कहा कि थाना में फरियादी को सम्मान मिलना चाहिए। पुराने पुलिस पदाधिकारी इसे नए पुलिस पदाधिकारियों से सुनिश्चित कराएं। समस्याओं का भी यथोचित निदान करें। जनता से मैत्री संबंध बनाकर अपराधों पर भी अंकुश लगेगा। सोमवार को औच

Sep 03, 2024 - 13:21
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-02-at-10.52.07-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह बेरमो थाना पहुंचे। कहा कि थाना में फरियादी को सम्मान मिलना चाहिए। पुराने पुलिस पदाधिकारी इसे नए पुलिस पदाधिकारियों से सुनिश्चित कराएं। समस्याओं का भी यथोचित निदान करें। जनता से मैत्री संबंध बनाकर अपराधों पर भी अंकुश लगेगा। सोमवार को औचक बेरमो थाना पहुंचे विधायक ने यह बातें कही। बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह व महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे। विधायक खासकर महिला थाना पहुंचे थे। डुमरी विस क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह थाना क्षेत्र की एक नाबालिग, जो फिलहाल अपने मामा घर में रह रही है, अपने ही पिता व सौतेली मां से प्रताड़ना मामले में कार्रवाई रूक जाने के कारण जानकारी लेने पहुंचे थे। विधायक ने नावाडीह के ही पेंक की नवविवाहिता हेमंती देवी की भी फरियाद सुनकर महिला थाना प्रभारी को गंभीरता से लेने की बात कही। विधायक ने कहा कि महिला थाना में महिलाओं की ही पीड़ा को प्राथमिकता देकर यथासंभव निष्पादन किया जाये और गलत के लिए न तो सांसद न तो विधायक और न ही अन्य किसी की पैरवी को सुनना है। पेटरवार प्रमुख शारदा देवी को भी पाकर विधायक ने कहा कि आप एक महिला जनप्रतिनिधि हैं, जितना हो सके महिलाओं के दुख-दर्द को बांटकर न्याय की लड़ाई में उनका साथ दीजिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User