बेरमो विधायक ने ईटभट्टा हरिजन टोला में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया ऑन लाइन शिलान्यास
बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने डीएमएफटी मद से ईटभट्टा हरिजन टोला में गुरूवार को आंगनबाड़ी केंद्र का ऑन लाइन शिलान्यास किया । यह योजना लगभग 11लाख 72 हजार रुपए लागत की है। यहां गोविंदपुर ई पंचायत के मुखिया बीएन महतो एवं पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास समारोह की शुरुवात कि
बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने डीएमएफटी मद से ईटभट्टा हरिजन टोला में गुरूवार को आंगनबाड़ी केंद्र का ऑन लाइन शिलान्यास किया । यह योजना लगभग 11लाख 72 हजार रुपए लागत की है। यहां गोविंदपुर ई पंचायत के मुखिया बीएन महतो एवं पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास समारोह की शुरुवात किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि यहां ईटभट्टा के इस हरिजन टोला में आंगनबाड़ी भवन की अति आवश्यकता थी।

यहां के बच्चे जर्जर सामुदायिक भवन में पढ़ने को विवश थे। इस अवसर पर संवेदक उमेश सिंह सहित सेविका आरती देवी, सुनीता महतो, रामटहल महतो, सुनिल महतो सहित कई लोग उपस्थित थे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)