बेरमो : श्रद्धांजलि देते झामुमो उलगुलान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

झामुमो उलगुलान ने फुसरो में मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवससमान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर शोषण मुक्त झारखंड के लिए लड़नी होगी एक और लड़ाई : बेनीलाल झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान द्वारा गुरुवार को रानीबाग फुसरो स्थित कार्यालय के समक्ष झारखंड के शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस

Aug 08, 2024 - 14:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-08-at-7.22.25-PM.jpeg

झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान द्वारा गुरुवार को रानीबाग फुसरो स्थित कार्यालय के समक्ष झारखंड के शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित झामुमो उलगुलान के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और उनके सपनों का झारखंड बनाने का शपथ लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झामुमो उलगुलान के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि खनिज संपदा से झारखंड भरा है, लेकिन यहां के निवासी गरीब और शोषित हैं। यहां के खनिजों और आर्थिक स्रोतों पर आज भी गैर झारखंडियों का कब्जा है और यहां के मूल निवासी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। कहा कि झारखंड के शहीदों के बल पर राज्य अलग हुआ लेकिन बारी-बारी से सत्तासीन हुए एनडीए और इंडिया गठबंधन ने झारखंड को लूटने और यहां के आदिवासियों और मूलवासियों का वोट लेकर सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। आने वाले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन का उद्देश्य पूरा करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट होकर एक और आंदोलन करने की जरूरत है, तभी झारखंड और यहां के मूलवासियों को अधिकार मिलेगा। इस मौके पर झामुमो उलगुलान के केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो, नरेश महतो, केंद्रीय कार्यालय सचिव शंभूनाथ महतो, छोटेलाल गुप्ता, बिरन लोहार, फुसरो नगर अध्यक्ष मधु पासवान, नगर सचिव गिरधारी महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष हेमलाल महतो, राजेश महतो, बुधन टुडू, रोहन कमार, अशोक महतो, लालू गिरी, पुनीत गिरी, बसंत सोनी, रामकृत महतो, बद्री महतो, महेंद्र मंडल, अमृतलाल मांझी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण देवी, अहिल्या देवी मीना देवी लक्ष्मी देवी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User