बेरमो : संडेबाजार शिशु विकास विधालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

सीसीएल एडेड स्कूल शिशु विकास विधालय सह प्रस्तावित +2 हाई स्कूल, संडे बाजार, बेरमो, बोकारो में शुक्रवार को सीसीएल बोकारो- करगली क्षेत्रीय प्रबंध द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर सीएसआर के कार्यालय अधीक्षक दिलिप कुमार सोनी व सहायक आकाश कुमार सिंह मौजूद रहे। जबकि विद्यालय के वरीय शिक्

Sep 13, 2024 - 13:55
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-13-at-5.08.00-PM.jpeg

सीसीएल एडेड स्कूल शिशु विकास विधालय सह प्रस्तावित +2 हाई स्कूल, संडे बाजार, बेरमो, बोकारो में शुक्रवार को सीसीएल बोकारो- करगली क्षेत्रीय प्रबंध द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर सीएसआर के कार्यालय अधीक्षक दिलिप कुमार सोनी व सहायक आकाश कुमार सिंह मौजूद रहे। जबकि विद्यालय के वरीय शिक्षक तथा परीक्षा प्रभारी मो.असलम, शैयद सरफराज हुसैन, वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, रूपेश केशरी, शशि बाला शर्मा, रम्भा सिंह, संजीव कुमार सहित अन्य कई शिक्षक- शिक्षिकाओं सहित शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।

भाषण प्रतियोगिता में श्रेया कुमारी, मोकासीफा कौसर तथा सुनंदा कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रही। विजयी प्रतिभागियों को सीसीएल बोकारो-करगली क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अफजल अनीस, सचिव सुबोध सिंह पवार, प्राचार्या उमा वर्मन, निदेशक राम अयोध्या सिंह, वरीय सदस्य नवीन कुमार पांडेय, सुनील कुमार सिंह, जयनाथ तांती, हरिकृष्ण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, प्रमोद प्रसाद मंडल आदि ने बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User