बेरमो सीओ और थाना प्रभारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, हेलमेट पहनने की दी हिदायत

बेरमो प्रखंड के अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के द्वारा बेरमो थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से एफएसटी मजिस्ट्रेट कुणाल कुमार पांडेय मौजूद थे। जांच के दौरान मुख्य पथ से आवागमन करने वाले बिना हेलमेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोक कर

Oct 27, 2024 - 12:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-27-at-12.28.06-AM.jpeg

बेरमो प्रखंड के अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के द्वारा बेरमो थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से एफएसटी मजिस्ट्रेट कुणाल कुमार पांडेय मौजूद थे। जांच के दौरान मुख्य पथ से आवागमन करने वाले बिना हेलमेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोक कर जांच किया। साथ ही वाहनों की डिक्की की जांच की गई। जांच करने के उपरांत हिदायत देते हुए सभी को छोड़ा दिया गया। बिना हेलमेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेलमेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया, साथ ही उन्होंने सुरक्षित तरह से वाहन चलाने की हिदायत दी। सीओ ने कहा कि क्षेत्र में दुर्घटना को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है। हेलमेट पहनने से लोग सुरक्षित अपनी बाइक चला सकते है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस तरह का जांच अभियान बहुत जरूरी है। कहा कि लोगों को खुद जागरूक होकर हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। यह आपके जीवन के लिए अति आवश्यक है। इस जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में डर बना रहे। कहा कि सभी चालक सुरक्षित होकर वाहन चलाए, इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान बेरमो थाना एसआई गौरव कुमार सहित पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User