बेलगाम ट्रक का कहर जारी : स्कूटी को मारा सामने से टक्कर, मौके पर हुई स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

रिपोर्ट : कुलवंत रांजन दास उड़ीसा : बड़बिल तहसील क्षेत्र के निकटम झारखंड राज्य के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र नोवामुंडी प्रखंड के बराईबुरू मे एक ट्रक से स्कूटी की सामने से टक्कर लगने से दो युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। प्राप्त सुचना अनुसार बुधवार संध्या 6 बजे बराईबुरू स्थित वन विभाग निकट एक सामने

Mar 14, 2024 - 15:54
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-9.22.57-PM.jpeg

रिपोर्ट : कुलवंत रांजन दास

उड़ीसा : बड़बिल तहसील क्षेत्र के निकटम झारखंड राज्य के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र नोवामुंडी प्रखंड के बराईबुरू मे एक ट्रक से स्कूटी की सामने से टक्कर लगने से दो युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। प्राप्त सुचना अनुसार बुधवार संध्या 6 बजे बराईबुरू स्थित वन विभाग निकट एक सामने तीव्रगति से आ रहे एक ट्रक ने सीधी टक्कर एक स्कुटी को मारी। टक्कर इतना जबरदस्त था, कि स्कुटी पर सवार दो युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान बराईबुरू ग्राम निवासी सोना राम चंपिया (17वर्ष) एवं गोपाल दास (15वर्ष) के रूप मे हुई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना स्थल के पास तीखे मोड़ है। युवको की मौत से पुरे गाँव शौकाकुल है। इस सड़क दुघर्टना से से एक सवाल उठना आरंभ हो गया कि रिर्जव फोरेस्ट क्षेत्र होने के कारण भारी वाहनो का परिचालन सूर्यास्त से सुर्योदय तक बंद रहता है। ऐसे मे भारी वाहन कैसे इस मार्ग पर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User