बेसिक शिक्षा विभाग में शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रायबरेली में 14 मार्च दिन गुरुवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग डीह ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री विवेक विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षिक भ्रमण में विकास खं

Mar 14, 2024 - 11:52
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-4.15.23-PM.jpeg

रायबरेली में 14 मार्च दिन गुरुवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग डीह ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री विवेक विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षिक भ्रमण में विकास खंड डीह के 100 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिन्हें विवेक विक्रम सिंह जी द्वारा टी शर्ट और कैप का वितरण करके शैक्षिक भ्रमण के उद्देश्यों के विषय में बताया गया। यात्रा के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने लखनऊ के कालिंदी वन पार्क के साथ राष्ट्रीय आंचलिक विज्ञान केंद्र अलीगंज एवं लुलु मॉल का भ्रमण किया। जहां उन्हें थ्री डी फिल्म और तारामंडल दिखाया गया और विज्ञान की अवधारणा को स्पष्ट किया गया। यात्रा में खंड शिक्षा अधिकारी डीह श्री तरुण कुमार, कुसुम चंद्र, महेश पांडे, हरिकेश मिश्र, रंजीत शाह ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User