बैंक डेटा मैनेजर की अंतर्जातीय प्रेम विवाह की वजह से दिनदहाड़े हत्या

यूपी के ग्रेटर नोएडा में कल बीते शुक्रवार सुबह एक बैंक के डेटा मैनेजर मंजीत मिश्रा (29) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने इस वारदात के पीछे उनकी पत्नी मेघा राठौर और ससुराल पक्ष के लोगों पर संदेह जताया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और साले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Feb 22, 2025 - 14:13
Updated: 1 year ago
0 0
noida.jpg

यूपी के ग्रेटर नोएडा में कल बीते शुक्रवार सुबह एक बैंक के डेटा मैनेजर मंजीत मिश्रा (29) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने इस वारदात के पीछे उनकी पत्नी मेघा राठौर और ससुराल पक्ष के लोगों पर संदेह जताया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और साले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

29 वर्षीय मृतक युवक मंजीत मिश्रा गाजियाबाद के वसुंधरा में रहते थे और आर्यव्रत बैंक में डेटा मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह अपनी कार से ग्रेटर नोएडा के डी पार्क स्थित डेटा सेंटर जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे जैसे ही वह सेंटर के पास पहुंचे, बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मारी और सिर में गोली मारकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घायल मंजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, मंजीत ने एक साल पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दिल्ली निवासी मेघा राठौर से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उनके और ससुराल पक्ष के बीच तनाव बना हुआ था। मंजीत ने कुछ समय पहले गाजियाबाद पुलिस में ससुराल वालों के खिलाफ धमकी देने की शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि मंजीत की हत्या उसके ससुरालवालों ने जातिगत भेदभाव के कारण करवाई है। कार में लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। परिजनों का कहना है कि पहले उनकी कार को टक्कर मारकर रोका गया, फिर उन्हें गोली मारी गई।

मृतक की बहन रूपम ने बताया कि उनके भाई मंजीत बेहद मेधावी था। अलग अलग नौकरियों के कई कंपटीशन भी वो पास कर चुका था और फिलहाल एक बैंक में जॉब कर रहा था। उसने एक वर्ष पहले दिल्ली की रहने वाली लड़की मेघा राठौर से अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। क्योंकि उनका भाई मृतक मंजीत ब्राह्मण जाती से था और उसकी पत्नी ठाकुर थी इसलिए लड़की और उसके सुसराल वाले लड़के को नीची जाति का समझते थे इसलिए उसकी हत्या करवा दी गई है।मृतक कार में कैमरा लगा था उसमें घटना से जुड़ी तस्वीरें कैद हुई हैं। पहले उनके भाई की गाड़ी में पीछे से टक्कर मारी गई थी और फिर उनके भाई की कार को रोक भाई को गोली मारकर हत्या की गई। कल भाई के अपने दफ्तर पहुंचने पर जब उन्होंने अपने भाई मंजीत को फोन किया तो उसका फोन किसी पुलिस कर्मी ने उठाया और उन्हें बताया कि उनका भाई अस्पताल में भर्ती है जब मंजीत का परिवार अस्पताल पहुंचा तो पता मंजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की बहन का कहना है कि सुसराल पहले भी जन कई बार उनके घर पर आकर उनके भाई और उन्हें धमकियां दे चुके थे । उनका भी पीछा उनके भाई के सुसराल जनों द्वारा किया जा था । मृतक का परिवार बेहद डरा हुआ है। और बेहद गम और दुख का माहौल मृतक के परिवार जनों में है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग परिवार द्वारा की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई मृतक के परिवार जन चाहते हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User