बोकारो की लड़की ने फुसरो के दामोदर नदी में कूदकर दी जान

बोकारो जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 29 साल की लड़की ने अपनी जान देने के लिए बोकारो से फुसरो आकर दामोदर नदी में छलांग लगा दी। यह दुखद घटना गुरुवार को दोपहर एक बजे के आसपास घटित हुई। लड़की के पिता अजय कुमार वरणवाल और भाई मनीष कुमार वरणवाल ने बताया कि वीर कुंवर सिंह कॉलोनी चास स्थित आ

Aug 29, 2024 - 13:38
Updated: 2 years ago
0 0
bermo-5.jpg

बोकारो जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 29 साल की लड़की ने अपनी जान देने के लिए बोकारो से फुसरो आकर दामोदर नदी में छलांग लगा दी। यह दुखद घटना गुरुवार को दोपहर एक बजे के आसपास घटित हुई। लड़की के पिता अजय कुमार वरणवाल और भाई मनीष कुमार वरणवाल ने बताया कि वीर कुंवर सिंह कॉलोनी चास स्थित आवास से सुबह 6 बजे बिना कुछ बताये स्कूटी लेकर श्वेता निकली। उन्होने बताया कि हमलोग सेक्टर 6 स्थित साई मंदिर पूजा करने जा थे। कहा कि तीन वर्ष पूर्व बड़ी बेटी की शादी दिल्ली मे किया। श्वेता कुमारी हमारी छोटी बेटी है। एक बेटा है जिसका नाम मनीष कुमार वरणवाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़की ने बिना किसी हिचकिचाहट के नदी में कूद गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। कूदने से पहले लड़की पुल पर चाबी लगे स्कूटी छोड़ दिया। पिता अजय कुमार वरणवाल ने बेरमो पुलिस को लिखित जानकारी दी। बेरमो पुलिस जांच मे जुट गई। जानकारी के अनुसार लड़की पुल के पास आई और कुछ देर पुल के पास स्कूटी पर चुपचाप बैठी रही। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा, लेकिन कुछ भी पूछताछ नहीं की। कुछ देर के बाद लड़की ने एकाएक छलांग लगा दी और बहते पानी में बह गई। लोगों ने पुलिस और युवती के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेरमो पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर खोजबीन में जुट गई। नदी में पानी काफी होने के कारण वह मिल नहीं पाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User