बोकारो ताप विद्युत केंद्र, दाघानि, बोकारो में राजभाषा कार्यशाला का हुआ आयोजन

बोकारो थर्मल : भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन को सशक्त बनाने, निगम प्रतिष्ठानों में राजभाषा के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा उसके उतरोत्तर प्रयोग में गति लाने के उद्देश्य से आज मंगलवार मार्च 2024 को सम्मेलन कक्ष तकनीकी भवन बोताविके में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में

Mar 19, 2024 - 15:56
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-19-at-8.31.33-PM.jpeg

बोकारो थर्मल : भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन को सशक्त बनाने, निगम प्रतिष्ठानों में राजभाषा के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा उसके उतरोत्तर प्रयोग में गति लाने के उद्देश्य से आज मंगलवार मार्च 2024 को सम्मेलन कक्ष तकनीकी भवन बोताविके में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आनन्द मोहन प्रसाद, वरिष्ठ महा प्रबंधक व परियोजना प्रधान, बी.जी.होलकर उप महाप्रबंधक (प्रशासन), शैलेश गुप्ता, उप महाप्रबंधक (विद्युत), नरेश महादेव मुरस्कर, उप महाप्रबंधक (यांत्रिकी ), सुशील कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) एवं शिक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए I इस कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता नवीन कुमार प्रजापति, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा ) एवं वरिष्ठ सलाहकार व केंद्र प्रभारी, केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार आमंत्रित थे। सर्वप्रथम वरिष्ठ महा प्रबंधक व परियोजना प्रधान, उप महाप्रबंधक (प्रशासन), उप महाप्रबंधक (विद्युत), उप महाप्रबंधक (यांत्रिकी ), वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त), सहायक हिंदी अधिकारी तथा विशिष्ट वक्ता ने दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें : प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने मैहर में जिला कायसमिति की बैठक को किया संबोधित

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने राजभाषा हिंदी के विभिन्न पहलूओं पर अपना विचार प्रकट किये और हिंदी के विकास में आने वाली बाधाओं को रेखांकित किया I इसी कड़ी में वरिष्ठ महा प्रबंधक व परियोजना प्रधान ने आज के इस कार्यक्रम पर अपना विचार रखे तथा इसके उत्तरोत्तर विकास में सभी का सहयोग नितांत आवश्यक है I शैलेश गुप्ता ने भी राजभाषा हिंदी के संबंध में अपने विचार रखे I इस कार्यक्रम में अभिजीत डुले, सौभिक धारा, राजीव कुमार सिल, शैलेन्द्र कुमार, तितुबुर रहमान, मोहबुबुल हक आदर्श मधुप, रजत शुभ्रा डे, मिथलेश कुमार चौधरी, सुनिल कुमार, रोहित कुमार, अंजू बोइपाई, तारिक सईद, एस.ए.ए.अशरफ, अनुराग सिन्हा, धनंजय कुमार, अविनाश कुमार, शिव कुमार ओझा, ऐनुल हक अंसारी, दीनानाथ शर्मा, सूरज कुमार तिवारी, रंजन कुमार मिश्रा, अर्घो बसु, बेनुधर बेहेरा, गजाली मोइद, मनोज कुमार सिंह, रवि चन्द्र कुमार, भोला महतो, रवि गोस्वामी, धनेश्वर कुमार तथा अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें : प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सागर में नवमतदाता सम्मेलन को किया संबोधित

कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार सिन्हा, सहायक हिंदी अधिकारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ महा प्रबंधक व परियोजना प्रधान ने विशिष्ट वक्ता नवीन कुमार प्रजापति को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन भाषण बी.जी.होलकर उप महाप्रबंधक (प्रशासन) महोदय ने दिया I

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User