बोकारो ताप विद्युत केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बोकारो ताप विद्युत केंद्र, दाघानि, बोकारो अवस्थित तकनीकी भवन के सम्मेलन कक्ष में सोमवार को एक विजेता टीम का गठन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। सुदीप्त भट्टाचार्य,महाप्रबंधक (ओ एंड एम) ने राजेंद्र कुमार, भूतपूर्व प्रबंधक (मा. सं.), सेल को उतरीय और संजीवनी वृक्ष प्रदान कर सम्मानित किया। सभागार म

Sep 03, 2024 - 12:18
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-02-at-9.49.31-PM.jpeg

बोकारो ताप विद्युत केंद्र, दाघानि, बोकारो अवस्थित तकनीकी भवन के सम्मेलन कक्ष में सोमवार को एक विजेता टीम का गठन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। सुदीप्त भट्टाचार्य,महाप्रबंधक (ओ एंड एम) ने राजेंद्र कुमार, भूतपूर्व प्रबंधक (मा. सं.), सेल को उतरीय और संजीवनी वृक्ष प्रदान कर सम्मानित किया। सभागार में उपस्थित महाप्रबंधक (ओ एंड एम), उप महाप्रबंधक(प्रशासन) और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला प्रारंभ किए। बी जी होलकर उप महाप्रबंधक(प्रशासन) ने सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों का अभिवादन करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम पर अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिए। महाप्रबंधक(ओ एंड एम) महोदय ने सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए 1ए एकार्यक्रम का लाभ उठाने की बात कही। राजेंद्र कुमार, प्रबंधक(मा. सं) ने आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सरलता से व्यवहार करने का अनुरोध किया। इस कार्यशाला में हरि ओम शरण, ईमान मल्लिक, शशी शेखर, फहीम अहमद, नरेंद्र नाथ माझी, संदीप भगत, चंदन कुमार, धनंजय कुमार, सुनील कुमार, रोहित कुमार, अंजू बोईपाई, अनुराग सिन्हा, सुखनाथ टोप्पो, अरूप राय, अमरदेव प्रमाणिक, आर. एन.एक्का, सुशील कुमार, रजत शुभ्रा दे, सौमेन मंडल, सौभिक धारा, रजत कुमार ठाकुर, मो .शाहिद इकराम कुमार आदि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार सिन्हा, सहायक हिंदी अधिकारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में सौभिक धारा उप महाप्रबंधक (सी एंड एम) ने राजेंद्र कुमार को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रोहित कुमार ने दिया । महाप्रबंधक (ओ एंड एम) के अनुमति से प्रशिक्षण कार्यक्रम को समाप्त घोषित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन में अनुराग कुमार सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User