बोकारो थर्मल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल में विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल में उत्साहपूर्वक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में प्रातः 7:30 बजे से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार स

Jun 21, 2025 - 12:20
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-21-at-5.41.28-PM.jpeg

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल में उत्साहपूर्वक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में प्रातः 7:30 बजे से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, प्राणायाम एवं ध्यान जैसी विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए.सी. ने अपने संबोधन में कही,"योग केवल व्यायाम नहीं है, यह एक जीवनशैली है। आज की भागदौड़ भरी दुनिया में योग मानसिक शांति और आत्म-संयम का प्रमुख माध्यम बन गया है। हमें अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिए।"

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षिका श्रीमति मोनिका कर्माकर एवं श्रीमति पूनम मरांडी के नेतृत्व में की गई । विद्यार्थियों में इस अवसर पर गहरी रुचि और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित होकर बच्चों के साथ योग किया, जिससे विद्यार्थियों में एक नई प्रेरणा का संचार हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User