बोकारो थर्मल : कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में वर्चुअल माध्यम से मॉक-ड्रिल की दी गई जानकारी

रिपोर्ट : भुनेश्वर प्रजापति केंद्र सरकार तथा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल के प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए.सी.द्वारा,7 मई को होने वाले विशेष मॉक-ड्रिल को लेकर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र वर्चुअल माध्यम से विद्यालय के प्रधानाचार्या द्वारा आयो

May 07, 2025 - 10:21
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-07-at-3.34.58-PM.jpeg

रिपोर्ट : भुनेश्वर प्रजापति

केंद्र सरकार तथा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल के प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए.सी.द्वारा,7 मई को होने वाले विशेष मॉक-ड्रिल को लेकर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र वर्चुअल माध्यम से विद्यालय के प्रधानाचार्या द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। वही प्रधानाचार्या महोदया ने विद्यार्थियों को मॉक-ड्रिल के महत्व को समझाते हुए कहा कि किसी भी विशेष स्थिति में जैसे आतंकवादी हमला और प्राकृतिक आपदा, जैसे- भूकंप, आग, या बाढ़ के समय विद्यार्थी कैसे सचेत रहे और जनहानि से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को विभिन्न आपात स्थितियों में अपनाए जाने वाले प्राथमिक उपायों, सुरक्षित स्थानों की पहचान, निकासी मार्ग, और समूहों में संयमित रूप सुरक्षित रहने का विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर छात्रों को वीडियो तथा स्लाइड शो के माध्यम से भी आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रधानाचार्या महोदया ने यह भी सुनिश्चित किया कि आने वाले दिनों में विद्यार्थियों द्वारा एक वास्तविक मॉक-ड्रिल का आयोजन भौतिक रूप से किया जाएगा । जिससे विद्यार्थी व्यवहारिक रूप से भी तैयार हो सकें। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User