बोकारो थर्मल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

बोकारो थर्मल स्थित भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिला कार्यकर्ता, भाटिया एथलेटिक्स एकेडमिक के एथलीट सहित स्थानीय लोग भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर, झारखंड चौक, हनुमान मंदिर, बीओआई, रेलवे स्टेशन मोड़, पोस्ट ऑफिस, रेलवे गेट

Aug 14, 2025 - 14:21
Updated: 11 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-08-14-at-7.09.32-PM.jpeg

बोकारो थर्मल स्थित भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिला कार्यकर्ता, भाटिया एथलेटिक्स एकेडमिक के एथलीट सहित स्थानीय लोग भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर, झारखंड चौक, हनुमान मंदिर, बीओआई, रेलवे स्टेशन मोड़, पोस्ट ऑफिस, रेलवे गेट, हॉस्पिटल मोड, नियोजनालय, सब स्टेशन होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पहुंच कर तिरंगा यात्रा समाप्त होकर सभा में बदल गया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना की शौर्य, बलिदान, शहिद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देना था। देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और भारतीय सेना की बहादुरी का सम्मान करना था।

वही लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष सह सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति भरत यादव, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सीपी सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य मोती लाल महतो, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, सुशील पाठक, पीजी सेन, संजय मिश्रा, हरेराम यादव, हरदीप कुमार, बृजेश कुमार, मिथलेश शर्मा, अशोक सिंह, सीमा देवी, पी.सोनी, मंजू देवी, सहित अन्य कई लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User