बोकारो थर्मल : सीएसआर कार्यालय में सिलाई, ब्यूटिशन व कंप्यूटर प्रशिक्षित उत्तीर्ण महिलाओं को दिया गया प्रमाणपत्र

रिपोर्ट : भुनेश्वर प्रजापति डीवीसी सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर सिलाई, ब्यूटिशन एवं कंप्यूटर प्रशिक्षित महिलाओं के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बेरमो प्रमुख को शॉल देकर वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कु

Jul 16, 2025 - 13:08
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-16-at-5.47.37-PM.jpeg

रिपोर्ट : भुनेश्वर प्रजापति

डीवीसी सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर सिलाई, ब्यूटिशन एवं कंप्यूटर प्रशिक्षित महिलाओं के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बेरमो प्रमुख को शॉल देकर वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने किया। वही इस कार्यक्रम में डीवीसी सीएसआर कार्यालय में संचालित सिलाई, ब्यूटिशन एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 57 महिलाओं व युवतियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर बेरमो प्रमुख ने कहे कि डीवीसी सीएसआर की ओर से बेरोजगार महिला व युवतियों को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जिसका लाभ लेने की अपील लोगों से किया गया। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाणपत्र पाने वाले सभी महिलाओ व युवतियों के बेहतर भविष्य की कामना भी किया। वही उप महा प्रबंधक सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि डीवीसी सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में संचालित सिलाई, ब्यूटिशन एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में तीन और छः महीनों का कोर्स होता है। उन्होंने आसपास के ग्रामीण महिलाओ व युवतियों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा, साथ ही उन्होंने कहा कि अभी के समय में मेंहदी लगाने वालों की भी अच्छी खासी आमदनी होती हैं। उप महाप्रबंधक प्रशासन कालीचरण शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाले को अपने क्षेत्र में हमेशा कार्य करते रहना चाहिए। जिससे उनके कार्य में और भी निखर आता हैं। इस अवसर पर सीएसआर प्रभारी मनीष चौधरी सहित सीएसआर कार्यालय प्रभारी भैरव महतो, सिलाई और ब्यूटिशन की महिला प्रशिक्षक सुष्मिता बर्नवाल, कंप्यूटर प्रशिक्षक रमेश यादव, जीवधन महतो, मेहीलाल मुर्मू, ओम प्रकाश यादव, विकास यादव सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User