बोकारो सेल मे कार्यरत 40 वर्षीय चंदन कुमार का हार्ट अटैक से मौत

रिपोर्ट : अविनाश कुमार बेरमो थाना क्षेत्र अन्तर्गत मॉर्निंग वॉक के दौरान करगली गेट फिल्टर प्लांट के पास एक व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हो गयी। लोगों के अनुसार मृतक रीजनल कॉलोनी ढ़ोरी निवासी और बोकारो सेल मे कार्यरत 40 वर्षीय चंदन कुमार बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मॉर्निंग

May 29, 2025 - 12:04
Updated: 1 year ago
0 0
bokaro-1.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बेरमो थाना क्षेत्र अन्तर्गत मॉर्निंग वॉक के दौरान करगली गेट फिल्टर प्लांट के पास एक व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हो गयी। लोगों के अनुसार मृतक रीजनल कॉलोनी ढ़ोरी निवासी और बोकारो सेल मे कार्यरत 40 वर्षीय चंदन कुमार बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक करते-करते वह गिर गये। जानकारी के अनुसार केंद्रीय अस्पताल ढोरी में कार्यरत नर्स पुतुल कुमारी के हस्बैंड चंदन कुमार थे। बीते कल बुधवार को वे पूरे परिवार के साथ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा अर्चना कर संध्या 7:30 बजे लौटे हैं। मृतक बिहार के भागलपुर के जगदीशपुर निवासी थे। मृतक दो पुत्र है। जो एक 9 वर्ष और एक 4 वर्ष का है। बेरमो थाना पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम भेजने मे जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User