बोेकारो थर्मल : डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के अवसर पर उदघाटन सह शपथ ग्रहण समारोह

दामोदर घाटी निगम, बोकारो ताप विद्युत केन्द के तकनीकी भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के अवसर पर उदघाटन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनन्द मोहन प्रसाद, महाप्रबंधक (ओएवंएम), एस. भट्टाचार्य, उपमहाप्रबंधक (प्रशा.), बी. जी. होलकर, उपमहाप्

Aug 26, 2024 - 15:23
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-26-at-8.34.04-PM.jpeg

दामोदर घाटी निगम, बोकारो ताप विद्युत केन्द के तकनीकी भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के अवसर पर उदघाटन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनन्द मोहन प्रसाद, महाप्रबंधक (ओएवंएम), एस. भट्टाचार्य, उपमहाप्रबंधक (प्रशा.), बी. जी. होलकर, उपमहाप्रबंधक, नरेश मुरास्कर, प्रबंधक, सुनिल कुमार आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद परियोजना प्रधान महोदय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी शपथ पत्र हिंदी में पढकर समस्त अधिकारी व कर्मचारी को शपथ ग्रहण कराया गया। इसके बाद महाप्रबंधक (ओएवंएम) ने शपथ पत्र अंग्रेजी में पढकर समस्त अधिकारी व कर्मचारीयों को शपथ ग्रहण कराया। आगे उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) बी. जी. होलकर ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित होने वाले इन्डोर एवं आउटडोर खेलों के बारे में बताया। जिसमें, डीवीसी कर्मियों के लिये कैरम, चेस, बैडमिंटन, फुटबाल एवं स्कूली छात्रों हेतु बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोेजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहा. प्रबंधक (मा.सं.) अनुराग सिन्हा, उप प्रबंधक (सर्तकता) तारीक सईद, वरीय प्रबंधक (वित्त) सुशिल कुमार, एस के ओझा, शाहिद इकराम, रवि सिन्हा, सूरज तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User