भदोखर कस्बे में बिजली कटौती व लो वोल्टेज को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

रायबरेली में लगातार बिजली की कटौती और लो वोल्टेज को लेकर ग्रामीण उग्र है और जगह पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 23 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 3:00 बजे रायब

Jul 23, 2024 - 13:53
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-23-at-6.09.44-PM.jpeg

रायबरेली में लगातार बिजली की कटौती और लो वोल्टेज को लेकर ग्रामीण उग्र है और जगह पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 23 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के तहसील सदर क्षेत्र के भदोखर कस्बे में आए दिन बिजली की कटौती और लो वोल्टेज को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार अपनी बिजली विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को किसी तरह से समझा बूझकर जल्द से जल्द बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द बिजली की समस्या का समाधान ना हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अभी रायबरेली में मेरी नई जॉइनिंग हुई है। इसलिए विवाह के अधिकारियों से बात करके जल्द से जल्द इस समस्या को दूर किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User