भव आयोजन के साथ संपन्न हुई वर्षों से चलती आ रही पारंपारिक पूजा

टाटीसिलवे के सिलवे पंचायत में सैकड़ों वर्षों से चलीं जा रही परंपरागत पूजा में भव्य आयोजन की व्यवस्था की गई। मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 अप्रैल 2024  दिन बुधवार को मेला लगाने का कार्य किया गया। जिसमे खाद्य पदार्थ से लेकर प्रायः सभी आवश्यकता की सामग्री की उपलब्धि देखने को मिली। सिलवे पंचायत के ड

Apr 05, 2024 - 13:09
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240405-WA0012.jpg

टाटीसिलवे के सिलवे पंचायत में सैकड़ों वर्षों से चलीं जा रही परंपरागत पूजा में भव्य आयोजन की व्यवस्था की गई। मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 अप्रैल 2024  दिन बुधवार को मेला लगाने का कार्य किया गया। जिसमे खाद्य पदार्थ से लेकर प्रायः सभी आवश्यकता की सामग्री की उपलब्धि देखने को मिली। सिलवे पंचायत के डोल बगीचा स्थित भागवन राधा कृष्ण की पूजा अर्चना मानकी परिवार के द्वारा की गई। जिसमें क्षेत्र के प्रमुख एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पुजारी बाल कृष्ण मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराई गई। सिल्वे पंचायत के ग्राम प्रधान मानकी शिवनारायण शाही के द्वारा दूरभाष पर इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि सैकड़ो वर्षों से मानकी परिवार के द्वारा डोल मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश से श्रद्धालु गण आकर पूजा अर्चना करने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वज कीनू साह मानकी के द्वारा आयोजन किया गया था। इसके बाद मानकी दीवान शाह, मानकी जगन्नाथ शाही, मानकी मनेन्द्र शाही, मानकी शत्रुघ्न शाही, मानकी लादू शाही, मानकी जितेंद्र नाथ शाही के द्वारा विधिवत मानकी परिवार के द्वारा आयोजन करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें मुख्य आयोजन करता मानकी कुंज बिहारी शाही, मानकी शिवनारायण शाही, मानकी राम नारायण, पूर्व मुखिया मानकी धनंजय शाही, मानकी मनोज शाही, बालेश्वर शाही, राजकुमार शाही के द्वारा मेला लगाया जा रहा है। मेले को सफल बनाने में नवनीत कुमार सिंह, मुखिया नूतन पहान, पंचायत समिति सदस्य अरविंद लोहार, मनीष नाथ, रणधीर चौहान, अशोक सिंह, अंकित सिंह, अपूवा सिंह, दीवान शाही, रवीश मानकी, अमित शाही, श्याम पाहन, सूरज महतो, मनेश महतो, रनथु नायक, राजू नायक, पुष्कर शाही, अमित मिश्रा, बड़ीलाल महतो, हरिलाल महतो का अहम योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User